Bareily News: उधार के रुपयों के लिए युवक को कमरे में बंद कर पीटने वालों पर मुकदमा दर्ज
बरेली, अगस्त 27 -- Bareily News: नवाबगंज। उधार चुकता करने के बाद अतिरिक्त रुपये मांगने और न देने पर युवक को बंधक बनाकर पीटने के आरोप में पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिछोला किफायतुल्ला गांव के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी शंकरलाल ने छह माह पहले हाफिजगंज थाना क्षेत्र के डडुआ गांव निवासी बदन सिंह से ईको कार में लगाने के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे। शंकरलाल का कहना है कि उसने ब्याज समेत डेढ़ लाख रुपये लौटा दिए। इसके बावजूद आरोपी उससे 50 हजार रुपये और मांगने लगा। शंकरलाल की पत्नी रीना का आरोप है कि 21 अगस्त की सुबह बदन सिंह उनके पड़ोस में ही रहने वाली भाग्यश्री के घर आया। उसने पति को भाग्यश्री के घर बुलवा लिया। वहां बदन सिंह उसके भाई प्रताप ने उनके पति को कमरे में बंद कर लाठी-डं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.