बरेली, सितम्बर 5 -- Bareily News: नवाबगंज। उधार के रुपये मांगने से नाराज एक दबंग ने कस्बे के एक युवक को पीट दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आए आस पड़ोस के लोगों ने उसे बचाया। तो दबंग जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घटना की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। मोहल्ला भट्टा पहलवान निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उनके कुछ रुपये पीलीभीत जिले के मझोला कस्बे के मोहल्ला हनुमान मंदिर निवासी मोहित रस्तोगी पर उधार थे। रुपयों की जरूरत होने पर उसने उसे फोन कर रुपयों का तकादा किया था। आरोप है कि इससे नाराज आरोपी शुक्रवार की सुबह उसके घर के पास पहुंच गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। शोर शराबा सुनकर आए आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराया। इस पर वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट राहुल की ओर से थाना नवाबगंज में दर...