Bareily News: उधार के रुपये मांगने पर घर पर पथराव, मां-बेटे घायल
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: नवाबगंज। उधार दिए 40 हजार रुपये वापस मांगने पर दबंग ने महिला के घर पर ईंटें फेंक दीं। घटना में महिला और उसके दो बेटे घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट महिला की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अटरिया माधौपुर गांव की माखन देवी पत्नी हीरालाल के बेटे मोहन स्वरूप ने आठ माह पहले गांव के डोरीलाल को 40 हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये मांगने पर वह गाली-गलौज कर झगड़े पर उतारु हो जाता था। आरोप है कि पांच अक्टूबर की शाम माखन देवी अपने बेटे खेमकरन और मोहन स्वरूप के साथ घर में बैठी थीं। यह भी पढ़ें- Bareily News: शिकायत करने गई महिला को पीटा, तोड़ा हाथ इसी दौरान शराब के नशे में छत पर चढ़े डोरीलाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने छत से ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। इसमें माखन देवी और उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.