बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। रसूला चौधरी गांव की एक महिला ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर उधार दिए गए 15 हजार रुपये वापस मागने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रीना पत्नी जानकी प्रसाद ने बताया कि गांव के भूपेंद्र पुत्र धर्मपाल सिंह ने जरूरी काम बताकर उससे तीन किस्तों में 15 हजार रुपये उधार लिए थे। कई बार मांगने पर वह रुपये लौटाने का झांसा देता रहा।आरोप है 30 अगस्त को रुपये मांगने पर भूपेंद्र ने उसे रबर फैक्ट्री में बुलाया और गाली-गलौज व मारपीट की। विरोध करने पर महिला और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि धमकी से डर के कारण वह 5 अक्टूबर को थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है...