Bareily News: उधारी के सदमे से बताई मौत, निकला हार्टअटैक
बरेली, सितम्बर 11 -- Bareily News: फरीदपुर। घर में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत होने पर परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए। लकड़ी ठेकेदार द्वारा रुपये न देने के सदमे के चलते उनकी मौत का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया है। परिजनों के मुताबिक कली नगला गांव के 58 वर्षीय सुरेश के बेटे रजनीश की तीन माह पहले कमर की हड्डी टूट गई थी। बेटे के इलाज के लिए सुरेश ने घर में रखी रकम लगा दी। इसके बाद उन्होंने बेटे का इलाज कराने के लिए गांव के लकड़ी ठेकेदार को ढाई लाख में यूकेलिप्टस की लकड़ी बेच दी। ठेकेदार ने 1.49 लाख रुपये की रकम दे दी। 1.1 लाख की बची रकम चार दिन बाद देने को कहा। कई दिन बीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.