Bareily News: उत्पाती बंदरों को पकड़ने का ठेका दो फर्मों में तय होगा
बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: शहर में उत्पाती बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने बंदर पकड़ने की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। चौथी बार की टेंडर प्रक्रिया में पांच फर्मों ने निविदा डाली। इनमें से तीन फर्म निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतर सकीं, जबकि दो फर्म तकनीकी बिड में योग्य पाई गईं। नगर निगम के पशु अधिकारी डा. हरपाल सिंह ने बताया कि इससे पहले तीन बार टेंडर प्रक्रिया कराई जा चुकी है। चौथी बार पांच फर्मों ने निविदा में हिस्सा लिया। जांच के दौरान तीन फर्म मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं। तकनीकी बिड में सफल दोनों फर्मों की फाइनेंशियल बिड भी खोली गई। दोनों फर्म वित्तीय स्तर पर भी सही पाई गई हैं। अब इन्हीं दो फर्मों में से एक को बंदर पकड़ने का ठेका दिया जाएगा। ठेका न्यूनतम दर के आधार पर तय किया जाएगा। इसके बाद चयनित फर्म को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.