बरेली, अगस्त 16 -- Bareily News: सेंथल। कस्बे में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा पर रविवार को भी राष्ट्रीय ध्वज लगा रहा। जिसे देख लोगों ने इसका विरोध किया तो दोपहर को एक बैंक कर्मी ध्वज का उतार कर ले गया। शनिवार को स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कस्बे में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में ध्वजारोहण किया गया था। नियमानुसार सूर्यास्त के बाद राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान उतारा जाना था। लेकिन बैंक कर्मी राष्ट्रीय ध्वज को उतारना भूल गए। इससे रविवार को भी यह राष्ट्रीय ध्वज लगा रहा। लोगों ने इसे देख विरोध जताते हुए इसका फोटो खींच सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: समारोह पूर्वक किया गया राष्ट्रीय ध्वजारोहण दोपहर बाद एक बैंक कर्मी वहां पहुंच और राष्ट्रीय ध्वज को उतार कर ले गया।फोटो कैप्शन: फोटो-5 सेंथल की उत्तर...