बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: बरेली। उत्तरायणी जन कल्याण समिति बरेली के महामंत्री मनोज पांडेय का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उत्तरायणी जन कल्याण समिति समेत समस्त पर्वतीय समाज में शोक की लहर दौड़ गई। मनोज पांडेय स्वर्गीय प्रयाग राज पांडेय के पुत्र थे। वह पिछले तीन वर्षों से उत्तरायणी जन कल्याण समिति के महामंत्री का दायित्व निभा रहे थे। इसके अलावा लगभग 20 वर्षों से पर्वतीय समाज दशहरा मेले के महामंत्री के रूप में भी सक्रिय रहे। समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी और समाजसेवी के रूप में अपनी अलग पहचान रखते थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: वार्ड सदस्य मीना मुखर्जी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। समिति और समस्त पर्वतीय समाज ने उ...