Bareily News: उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज पश्चिमी की आरबीएसके टीम-ए गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंची। टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान टीम ने बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही कचरा और कूड़ा निस्तारण के सही तरीकों की जानकारी देते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। टीम ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने और अपने आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह भी दी। टीम में डॉ. निजामुद्दीन शारिक, डॉ. आकांक्षा सिंह, वेदपाल और मुकेश कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.