बरेली, अगस्त 5 -- Bareily News: जिले में ई-संजीवनी की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नाराजगी जताई। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए ई-संजीवनी, आभा आईडी और टीबी उपचार अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ई-संजीवनी की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। सभी सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यों की पोर्टल पर नियमित फीडिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाली एएनएम के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत भुगतान और पंजीकरण की समीक्षा करते हुए डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए ...