बरेली, अगस्त 2 -- Bareily News: उच्च प्राथमिक विद्यालय पथरा, आलमपुर जाफराबाद में शनिवार को विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की सहभागिता से ई-वेस्ट कलेक्शन अभियान आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने पुराने मोबाइल, चार्जर, बैटरियां, तार, कीबोर्ड, माउस सहित अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जमा कीं। इस दौरान ई-वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण, रिसाइक्लिंग और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। संग्रहित ई-वेस्ट को अधिकृत पुनर्चक्रण हेतु सुरक्षित रखा गया। विद्यालय की शिक्षिका सारिका सक्सेना ने बताया कि इस अभियान से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, जिम्मेदार नागरिकता एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पीपी पब्लिक स्कूल में एक पेड़ मां के नाम का हुआ आयोजन यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पीपी पब्लिक स्कूल में एक पेड़...