बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: अलीगंज/राजपुरकलां।पुलिस ने पिछले दिनों ई-रिक्शा सवार महिला से हुई लूट का खुलासा करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनसे चांदी के जेवरात, नकदी, घटना में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।7 जून को अलीगंज-सिरौली मार्ग पर ग्राम महोलिया स्थित पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा से जा रही दो महिलाओं का हैंड बैग लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि गुरुवार को एसआई राजेश कुमार, हरीमुख, रूपकिशोर, कांस्टेबल महावीर, चमन ने पुलिस बल के साथ गश्त के दौरान घेराबंदी करते हुए गिरधरपुर तिराहे के पास कच्चे रास्ते पर दो अभियुक्तों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान मनदीप तथा विक्की निवासी गांव भोलापुर शंखापुर थाना फतेहगंज पश्चिमी हुई ...