Bareily News: ई रिक्शा के स्पेयर पार्ट्स चोरी के आरोप में दो पर मुकदमा
बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम जेड स्थित दिव्या इंटरप्राइजेज से ई-रिक्शा के स्पेयर पार्ट्स चोरी होने का मामला सामने आया है। फैक्टरी मालिक ने गार्ड और उसके साथी पर चोरी का आरोप में केस दर्ज कराया है। बरेली के राजेंद्र नगर निवासी दिपांकर मिश्रा का आरोप है कि फैक्टरी से कुछ समय से ई-रिक्शा के पार्ट्स गायब हो रहे थे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो गार्ड राजपाल निवासी अठाइन, थाना भुता, रात में फैक्टरी की मेन लाइट का चेंजओवर गिराकर अपने साथी तालिब निवासी मोहल्ला मिर्धान, फरीदपुर की मदद से सामान ले जाता दिखाई दिया। फैक्टरी के स्टोर की जांच में पांच टायर, पांच कंट्रोलर, पांच मोटर, 17 वायरिंग सेट, स्टील साइड पिलर और ईस्टमैन कंपनी की दो बैटरियां कम मिलीं। फैक्टरी मालिक ने दोनों पर सामान चोरी करने का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.