Bareily News: ईवीएम वेयरहाउस के कैमरे निरंतर रहें संचालित: डीएम
बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के चलते बुधवार को परसाखेड़ा स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। डीएम ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश दिए कि सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे प्रत्येक दशा में निरंतर संचालित रहें। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान ईवीएम प्रभारी/बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पवन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.