Bareily News: ईद मिलाद-उन-नबी पर निकाला गया जुलूस, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
बरेली, अगस्त 26 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धार्मिक जुलूस निकाला गया। रम्पुरा, स्वाले मुजाहिदपुर, बैरमनगर, पिपरिया, नगरिया कला सहित आसपास के गांवों में लोगों ने उत्साह के साथ जुलूस में हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे और जगह-जगह धार्मिक नारों से माहौल गूंजता रहा। जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में तिरंगे और इस्लामिक झंडे लहराते रहे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ लगातार क्षेत्र में मुस्तैद रहे और जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस टीम ने जुलूस के निर्धारित मार्ग पर निगरानी बनाए रखी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Garhwa News: ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ संपन्न यह भी पढ़ें- Mu...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.