बरेली, अगस्त 27 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अंजुमनों ने जलसे किए और जुलूसे मुहम्मदी निकाला। लोगों तक नबी ए पाक का पैगाम पहुंचाते हुए नबी की शान में तकरीरें और नातें पढ़ीं। सुबह नैनीताल रोड से पुरखुलूस और अकीदत के साथ जुलूसे मुहम्मदी निकाला गया। इसमें नबी की शान में नारे लगाए गए। यह जुलूस नैनीताल रोड से ट्रक यूनियन रोड,जाफरी चौराहा,पंजाबी कालोनी चौराहा, होली चौराहा, मोहल्ला गोदाम, माथुर रोड होते हुए नैनीताल रोड पर खत्म हो गया। इस मौके पर हाफिज अनवार अहमद कादरी सहित तमाम हाफिज और मौलाना सहित मदरसों के बच्चे शामिल रहे। जुलूस के दौरान एसडीएम गोपाल शर्मा,सीओ अरुण कुमार, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा शांति व्यवस्था में लगे रहे।- यह भी पढ़ें- ईद मिलादुन्नबी पर हुए जलसे और निकला जुलूस जुलूस पर बरसे मोहब्बत के फूलभा...