Bareily News: इस बार ब्लॉक स्तर पर गूजेंगी शादी की शहनाई
बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बरेली में इस बार 1455 विवाह प्रस्तावित हैं। इनके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार जिला स्तर पर ही एक साथ आयोजन नहीं करके ब्लॉकवार आयोजन की तैयारी है। बरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1455 शादियों का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष करीब 7000 आवेदन आए हैं। इनका सत्यापन समाज कल्याण विभाग कर रहा है। जांच में सही पाए जाने के बाद 28, 29 और 30 सितंबर को विवाह की तैयारी है। बीते कई वर्षों से जिला मुख्यालय पर ही आयोजन होता था।इस बार आयोजन को ब्लॉक वार करने की तैयारी है। हर ब्लॉक में स्थित ग्राम पंचायतों के सापेक्ष एक-एक शादी का लक्ष्य है। नगर निगम बरेली में 75 शादियों का लक्ष्य है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि इस बार ब्लॉक स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.