Bareily News: इस्लामिया में 30 और कैंट में आठ दुकानें लगाने की इजाजत
बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। पटाखा कारोबारियों की मांग को देखते हुए आखिर प्रशासन ने इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान और कैंट में युगवीणा के पास मैदान पर भी अस्थाई बाजार लगाने की अनुमति दे दी है। देर रात तक हार्टमन और एमबी इंटर कॉलेज के लाइसेंस भी जारी कर दिए गए। हालांकि शेष बाजारों के लाइसेंस जारी नहीं होने से कारोबारी नाराज दिखे। किसी भी तरह की दुघर्टना से बचने के लिए इस बार आतिशबाजी के अस्थाई बाजार लगाने के नियमों को और भी सख्त कर दिया गया है। प्रशासन इन नियमों का कड़ाई से पालन करवा रहा है। नए नियमों के चलते अस्थाई बाजारों के साथ ही दुकानों की संख्या भी घट गई। इससे पटाखा कारोबार बेहद परेशान थे। उनकी परेशानी को देखते हुए एडीएम सिटी डॉ अनुराग त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, सीएफओ मनु शर्मा ने टीम के साथ लगातार निरीक्षण कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.