बरेली, जुलाई 12 -- Bareily News: ​आंवला। ग्राम इस्लामाबाद में सरकारी तालाब की भूमि पर वैध कब्जे को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में हटा दिया। हल्का लेखपाल जितेंद्र कुमार और कानूनगो राम प्रकाश शर्मा के मना करने के बावजूद कुछ लोग तालाब की जमीन पर निर्माण करा रहे थे। इस पर शुक्रवार को तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार रजनीश कुमार सक्सेना, राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण व दीवार को ध्वस्त कर तालाब की भूमि को पूरी तरह कब्जामुक्त करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...