Bareily News: इल्शा की शानदार पानी से वॉरियर्स की जीत
बरेली, जुलाई 30 -- Bareily News: मनीष क्रिकेट अकादमी, कैंट में गर्ल्स क्रिकेट मैच में बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में वॉरियर्स ने चैलेंजर को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चैलेंजर की टीम ने 89 रन बनाए। कप्तान गर्गी ने 23 और मीनाक्षी ने 11 रन बनाए। वॉरियर्स की रिया ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स ने सात विकेट से मैच जीत लिया। टीम से इल्शा ने शानदार 31 और प्रगति ने 15 रनों का योगदान दिया। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने इल्शा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.