Bareily News: इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम में लगी आग 20 लाख की क्षति
बरेली, नवम्बर 30 -- Bareily News: शाही क्षेत्र के मिर्जापुर चौराहा स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम में रविवार सुबह आग लग गई। इससे शोरूम में रखे करीब 20 लाख कीमत के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने रविवार की सुबह करीब पांच बजे शोरूम से धुंआ निकलता देखकर संचालक गर्ग प्रकाश निवासी परौरा मीरगंज को सूचना दी। प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने साथियों की मदद से शटर खोला लेकिन तब तक दुकान में रखे फ्रिज, टीवी, कूलर, पंखा, वाशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गए। गनीमत रही आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। संचालक ने बताया संभवत: शॉर्ट सर्किट से आग लगी। उन्होंने करीब 20 लाख रुपये के सामान जलने का दावा किया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.