Bareily News: इलेक्ट्रीशियन को हत्या की धमकी दे रहा चचेरा भाई
बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले कोर्ट के इलेक्ट्रीशियन ने अपने चचेरे भाई पर फोन करके गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट लिखाई है। राजस्थान के करौली जिले के सुरौठ थाना क्षेत्र के जटवाड़ा गांव निवासी घनश्याम डागुर वर्तमान में न्यायालय में इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं और सुभाषनगर में तपेश्वरनाथ मंदिर के पीछे किराये पर रहते हैं। उनका आरोप है कि जमीन के बंटवारे को लेकर 10 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे चचेरे भाई राजेश ने उन्हें फोन किया और गालीगलौज करते हुए गांव आने पर गोली मारने की धमकी दी। साथ ही पत्नी और बच्चों समेत पूरे परिवार को बरेली आकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.