बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: इफको यूरिया प्लांट में ठेकेदार के अंतर्गत पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे मजदूर की मंगलवार को ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इफको प्रबंधन ने हार्टअटैक से मौत होना बताया है। मगर परिजन ने फैक्ट्री गेट पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसडीएम, सीओ और ब्लॉक प्रमुख पति के समझाने और एक परिवार के एक व्यक्ति को दैनिक वेतन पर नौकरी व दो लाख रुपये देने पर मामला निपट गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। भमोरा थाना क्षेत्र के गांव भरताना निवासी 50 वर्षीय धनपाल करीब एक दशक से इफको में मेसर्स भगवती एंड कम्पनी के अन्तर्गत मजदूरी करते रहे हैं। यह भी पढ़ें- पाथरडीह वाशरी हादसा में झुलसे मजदूर की मौत मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे ड्यूटी के दौरान उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। मौत की सूचना पर ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन...