Bareily News: इज्ज्तनगर पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ और विरोध करने पर गाली-गलौज करने वाले आरोपी अनस उर्फ साकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बरेली, जुलाई 9 -- Bareily News: बरेली। इज्ज्तनगर पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ और विरोध करने पर गाली-गलौज करने वाले आरोपी अनस उर्फ साकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुकदमें में पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। इज्ज्तनगर पुलिस ने बताया, थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा दो जुलाई को कोचिंग जा रही थी, तभी बड़ी बिहार बीडीए कालोनी निवासी अनस उर्फ साकिब ने रास्ते में रोककर छात्रा का हाथ पकड़ा और उससे मोबाइल नंबर मांगा। छात्रा ने विरोध किया तो अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी दी। छात्रा के परिवार ने इस मामले में पुलिस से लिखित शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अनस उर्फ साकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: छात्र नाबालिग पर कसता था फब्तियां, विरोध पर वाहन तोड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.