बरेली, नवम्बर 28 -- Bareily News: बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल की डीआरएम वीना सिन्हा का तबादला रेलवे बोर्ड हो गया है। उनका दो साल का कार्यकाल सितंबर में पूरा हुआ था। बल्कि दो महीने अधिक हो गये। अब दिलीप कुमार श्रीवास्तव को इज्जतनगर रेल मंडल की जिम्मेदारी मिली है। इसी सप्ताह दिलीप कुमार रेल मंडल प्रबंधक पद पर कार्यभार संभालेंगे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर रेल मंडल के नए डीआरएम होंगे नीरज कुमार वर्मा, तरुण हुरिया का तबादला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...