Bareily News: इज्जतनगर गुरुद्वारे में सजा विशाल कीर्तन दरबार
बरेली, सितम्बर 14 -- Bareily News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व को समर्पित इज्जतनगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में शनिवार को विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। तीन दिन से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद बच्चों ने कीर्तन किया। अमृतसर साहिब से आए भाई जगतार सिंह ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके बाद सैकड़ों संगत ने गुरु का लंगर छका। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह सोनू, भूपेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह रोमी, दिलदार सिंह, हरपाल सिंह और अरविंदर सिंह समेत सेवादार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Agra News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर सजा कीर्तन दरबार यह भी पढ़ें- श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व मनाया यह भी पढ़ें- संगत ने की आठ लाख 66 हजार मूल मंत्र के पाठ की सामुहिक अरदास
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.