Bareily News: इंवर्टिस की विधि छात्राओं ने किया राष्ट्रीय महिला आयोग का भ्रमण
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के विधि विभाग की 24 छात्राओं ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य छात्राओं को महिला अधिकारों, लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देना था। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने आयोग की भूमिका, कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों को समझा। उन्हें महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और कानूनी अधिकारों से जुड़े मामलों में आयोग के योगदान की जानकारी मिली। इस दौरान छात्राओं ने कक्षा में पढ़े कानूनी विषयों को व्यावहारिक रूप से समझा। यह भ्रमण कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम और प्रतिकुलाधिपति पार्थ गौतम के मार्गदर्शन में हुआ। छात्राओं के साथ शिक्षिका शिखा श्रोत्रिय और डॉ. नूपुर सोनी भी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.