बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: वार्ड संख्या 23 इंदिरा नगर में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों ने कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं,भाजपा पार्षद ने शासन की निर्धारित गाइडलाइन के पालन को लेकर सवाल खड़े किए हैं। मामले में मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री को भी शिकायत भेजी है। अमृत योजना 2.0 में इंदिरा नगर वार्ड शहर के 80 वार्डों में से चुना गया था। यहां 24 घंटे पेयजल आपूर्ति करने की योजना के तहत धनराशि जारी की थी। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पेयजल लाइन बिछाने के कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्या का ठोस समाधान...