Bareily News: इंटर स्कूल टेबल टेनिस में अंश यादव बने विजेता
बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: लाल फाटक स्थित शांतिकुंज पब्लिक स्कूल में मंगलवार को इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के सिंगल्स फाइनल में अंश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दीपांशु को सीधे सेटों में 11-9 और 11-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया। क्वालीफाइंग मुकाबलों में दीपांशु ने अधिकांश और लक्ष्य को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि अंश यादव ने सुधांशु, पीयूष और कुणाल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रधानाचार्य राधिका चंद ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में आरती चौहान और प्रियंका यादव ने रेफरी एवं रंजीत गोस्वामी ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.