Bareily News: आवारा सांड के हमले में आधा दर्जन लोग घायल
बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: व्योंधन खुर्द। बराथानपुर में आवारा सांड़ के हमले में तीन लोग घायल हो गए, लोगों ने सांड़ को पकड़वाने की मांग की है। बराथानपुर के उमराय दिवाकर अपने खेत से घर लौट रहे थे, रास्ते में खड़े एक आवारा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें उठाकर पटक दिया। उनका एक हाथ और एक पैर टूट गया। गांव के पालू यादव को सांड़ ने तालाब के किनारे घेरकर पटक कर घायल कर दिया। जयवीर को एक सांड़ ने खेत में लगी कांटेदार तार में गिराकर घसीट दिया। उन्हें भी चोटें आई हैं। लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह एक स्कूल वैन पर भी सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे वैन का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने आवारा सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.