बरेली, अगस्त 6 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। मोहल्ला माली निवासी नबी हसन परिवार के साथ टेंपो से मीरगंज चेहल्लुम देखने जा रहे थे। धनेटा रेलवे फाटक के पास आवारा पशु को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। नबी हसन, टेंपो चालक मनीश एवं उस्मान अली सहित कई यात्री घायल हो गए। नबी हसन को सीएचसी से बरेली रेफर किया गया। चोटिल लोगों को उपचार के बाद सीएचसी से अपने अपने घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...