Bareily News: आवारा पशुओं पर लगाम लगाने समेत मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन
बरेली, सितम्बर 11 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक टिकैत) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी आनंद विजय यादव को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने फसलों को बर्बाद कर रहे आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने और समस्या से स्थायी निजात दिलाने की मांग की। इसके साथ ही मलुकपुर गांव में सीसी सड़क निर्माण तथा भुडासी में पुलिया बनवाने की मांग भी उठाई। खंड विकास अधिकारी आनंद विजय यादव ने किसानों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल वाहिद, प्रचार मंत्री मोहनलाल आर्य, भूरा शाह, सुम्मेरी लाल, लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.