बरेली, सितम्बर 18 -- Bareily News: फोटो: सड़क पर आवारा गौवंश का झुंड। क्योलडिया।

आवारा पशुओं की समस्या भदपुरा ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा क्योलड़िया में इन दिनों आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या से ग्रामीणों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के मुख्य बाजार से लेकर आसपास के जंगलों और ग्रामीण इलाकों तक आवारा पशु झुंड के रूप में घूमते नजर आ रहे हैं। बाजार में आवारा पशुओं के घूमने से दुकानदारों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है।

किसानों को हो रही परेशानी ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी संख्या में आवारा पशु सड़कों और बाजार में घूमते रहते हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं, खेतों में पहुंचकर आवारा पशु किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसा...