Bareily News: आल्मा मातेर के पृथ्वीराज का अंडर-14 इंटर काशी फुटबॉल क्लब में चयन
बरेली, जुलाई 5 -- Bareily News: अल्मा मातेर डे बोर्डिंग स्कूल, कुर्माचल नगर के छात्र पृथ्वीराज धारीवाल ने खेल के क्षेत्र में एक और उपलब्धि अपने नाम की है। पृथ्वीराज का अंडर-14 इंटर काशी फुटबॉल क्लब के लिए चयन हुआ है। 20 मई को बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्री-ट्रायल में चयनित होने के बाद 24 जून को वाराणसी में हुए फाइनल ट्रायल में पृथ्वीराज ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय के निदेशक प्रत्यक्ष ढींगरा ने पृथ्वीराज को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आल्मा मातेर स्कूल के छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- आल्मा मातेर स्कूल के पृथ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.