बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: बरेली। बिथरी चैनपुर विधानसभा के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से खंड विकास कार्यालय आलमपुर जाफराबाद में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 30 नियोजकों द्वारा 3000 रिक्तियों के चयन की कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लगभग 2500 बेरोजगारों के प्रतिभाग की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...