बरेली, अगस्त 30 -- Bareily News: शेरगढ़, संवाददाता। गांव महिमा नगला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत हो गई। रविवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। मृतक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजन मामले में नामजद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।गांव में स्थिति को देखते हुए शेरगढ़ के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार व बहेड़ी, शीशगढ़ थानों के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा व जितेन्द्र कुमार सिंह अपनी-अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को घंटों समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए। जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार भी मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचीं और उनसे बातचीत कर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोस...