बरेली, अगस्त 8 -- Bareily News: राजेंद्र प्रसाद पीजी कालेज में चित्रकला विभाग ने शुक्रवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्राचार्य प्रो. शिवकुमार सिंह एवं सीनियर प्रो. विजय बहादुर बिष्ट के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की डा. पारुल जैन, डा. एकता एवं विजय लक्ष्मी पांडेय ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। स्पर्धा में निशा प्रथम, अंजलि द्वितीय एवं कशिश तृतीय स्थान पर रहीं। विजयी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। हरियाली तीज उत्सव में संयोजक डा. ममता रंजन के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में डा. रमा जैन, डॉ. नीलम राठौर, दीप्ति मिश्रा एवं डॉ. रागिनी मिश्रा मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Firozabad News: हरियाली तीज उत्सव में महिलाओं ने बिखेरी हरीतिमा की छटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...