Bareily News: आमने सामने बाइकें भिड़ी, युवक घायल
बरेली, जुलाई 13 -- Bareily News: देवचरा - दातागंज रोड पर बिछुरैया गांव के समीप तेज गति से आ रही दो बाइकें आमने सामने भिड़ गईं, जिसमें मे एक बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरा अपनी बाइक सहित भाग गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल भेज दिया। उप निरीक्षक शैलेन्द्र तोमर ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे देवचरा और बल्लिया की ओर से आई दो बाइकें बिछुरैया गांव के पास आमने सामने से भिड़ गईं, जिसमें तजपुरा गांव का प्रेमचंद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक सहित भाग गया। घायल प्रेमचंद को शहर के एक निजी अस्पताल भेजा गया है । यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बाइक भिड़ंत में युवक गंभीर घायल,जिला अस्पताल रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.