Bareily News: आपदा में प्राथमिक सहायता का दिया प्रशिक्षण
बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: डीएवी कॉलेज, इस्लामिया मार्केट में सोमवार को सिविल डिफेंस कोर ने आपदा प्रबंधन पखवाड़े के तहत छात्र-छात्राओं को आपदा के दौरान सावधानियों की जानकारी दी। एडीसी सिविल डिफेंस विनोद डागर के नेतृत्व में टीम ने भूकंप, बाढ़ और हादसों के दौरान घायलों की प्राथमिक सहायता का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों से स्वयं अभ्यास भी कराया गया। स्टाफ ऑफिसर कैजुअल्टी डॉ. चारू मेहरोत्रा ने कहा कि विपत्ति में धैर्य और मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. संजय यादव, डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव, डॉ. विनय कुमार, सुरेश, हेमलता शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.