बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: बरेली। आनंद आश्रम रामपुर बाग के सत्संग हाल में अध्यात्म की गूंज परिवार द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया गया। सात्विक संकीर्तन मंडल द्वारा राधा रानी जी को पालना झूलाकर एवं माल्यार्पण करके कीर्तन का शुभारंभ किया गया। हमें तो राधा रानी से मिलना जरूरी है...। आदि भजनों से आनंद आश्रम परिसर का वातावरण राधे राधे नाम से गुंजायमान हो उठा। अंत में अनेको बधाई गाई गईं। विशेष रूप से आनंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ज्योतिर्मयानंद का भी सानिध्य श्रोताओं को प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी को राधा रानी महोत्सव की बधाई दी। मंत्री अनिल अग्रवाल ने निष्काम संकीर्तन मंडल के सदस्यों का स्वागत किया। रूबी सक्सेना, आशिमा गुप्ता, आनंद आश्रम प्रबंध समिति से प्रेम शंकर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, राजू, शशिकांत मोदी, रजनीश अग्रवाल आदि र...