बरेली, अगस्त 9 -- Bareily News: मीरगंज। शीशमखेड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार की रात 12.00 बजे अहमद रजा एवं मो. नवी ने नाजरीन पत्नी गुलाम नव से गाली गलौज कर मारपीट की। इससे नाजरीन घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल ने पुलिस को बताया कि आरोपी उन्हें आए दिन प्रताड़ित करते हैं। उनका जीना हराम कर रखा है। पुलिस ने नाजरीन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...