बरेली, जुलाई 3 -- Bareily News: भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद डीएम के कड़े तेवर को देखते हुए पिछले दिनों डीडीओ दिनेश यादव ने स्टेनो महावीर प्रसाद को हटा दिया था। उनकी जगह संतोष गुप्ता को नया स्टेनो नियुक्त किया गया था। नए कार्यभार लेने से इंकार करने के चलते अभी भी महावीर प्रसाद ही स्टेनो का कार्य कर रहे हैं। डीएम-सीडीओ के निर्देशों पर अमल नहीं होने की चर्चा पूरे विकास भवन में है। सीडीओ ने बताया कि डीडीओ से जानकारी लेकर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Orai News: सीएमओ कार्यालय में रिजाइन कर चुके डॉक्टर का वेतन बनाने पर भिड़े कर्मचारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...