Bareily News: आत्महत्या कर रहे युवक को पुलिस ने बचाया
बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: भमोरा। आत्महत्या का प्रयास करते एक युवक को पुलिस ने तत्परता करते हुए बचा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव दलीपपुर के जसवीर सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका एक बेटा, तीन बेटियां हैं। दो दिन पहले उसकी पत्नी बीरवती ने एक और बेटी को जन्म दिया है। गुरुवार की सुबह वह घर में था। तभी उसकी पत्नी ने कहा कि कमाने जाते नहीं पांच बच्चे हो गए। घर का खर्च कैसे चलेगा। इसके बाद जसबीर सिंह कमरे में चला गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने लगा। यह देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भमोरा पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर सीएचसी भमोरा पहुंचाया। डॉक्टरों के उपचार से उसकी जान बच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.