Bareily News: आत्मरक्षा के गुर सीखेंगे विद्यार्थी, सात दिवसीय जूडो शिविर शुरू
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: विद्यार्थियों को आत्मरक्षा में दक्ष बनाने और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बरेली डिस्ट्रिक्ट नॉर्मल ब्लाइंड एंड डेफ जूडो एसोसिएशन की ओर से सेंट फ्लोरेंस इंटरनेशनल स्कूल, सैंथल में सात दिवसीय जूडो एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है। दो नवंबर से शुरू हुए इस शिविर में छात्र-छात्राओं को जूडो के साथ आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके सिखाए जा रहे हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना, उनमें अनुशासन की भावना विकसित करना और शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने के गुर सिखाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Bareily News: सेंट फ्लोरेंस इंटरनेशनल स्कूल में प्रशिक्षण शिविर शुरू आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.