बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: बहेड़ी। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन और भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार ने कहा कि युवतियों में प्रतिभा और नेतृत्व की अपार क्षमता है। उन्हें उचित मंच और अवसर देने की आवश्यकता है। आत्मनिर्भर और शिक्षित बेटियां समाज की मजबूत आधार शिला हैं। यहां रामलीला मैदान में अभाविप के अग्निशिखा 2026 युवती कार्यक्रम में श्रुति गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने कहा आज विभिन्न क्षेत्रों में युवतियां अपना परचम लहरा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर पालिका की अध्यक्षा रश्मि जायसवाल ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। शिक्षा पाकर आत्मविश्वास के साथ बेटियां देश और समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। विशिष्ट अतिथि के रूप में फरीदपुर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल ने कहा कि छात्राओं के सामने शिक्षा...