Bareily News: आत्मदाह करने पहुंचे युवक को भुगतान के साथ मिली नौकरी
बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: बरेली। कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान एक युवक हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आत्मदाह करने पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने उससे बोतल छीन ली। युवक ने बताया कि राजकीय गोशाला में चारा डालने के तीन महीने बाद भी उसका भुगतान नहीं मिला है। डीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए युवक को 22050 रुपये का भुगतान कराया। साथ ही सेमीखेडा़ चीनी मिल में नौकरी भी लगवा दी। मीरगंज तहसील के गांव परौरा निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसने रफियाबाद की राजकीय गोशाला में 18 जुलाई 2026 को 63 कुंटल चारा डाला था। चारे का 22050 रुपये भुगतान अभी तक नहीं हुआ। बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम और बीडीओ ने भी उसके प्रार्थना पत्र पर ध्यान नहीं दिया। आर्थिक तंगी से घर में विवाद भी होने लगा। गरीबी के कारण तीन बच्चों का पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.