Bareily News: आतिशबाजी के अस्थाई बाजार और दुकानें बढ़ाने की गुहार
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: आतिशबाजी के अस्थाई बाजारों और दुकानों की संख्या कम होने से व्यापारी परेशान हैं। सोमवार को पूरे दिन दुकानदार कलेक्ट्रेट में घूमते रहते। सपा नेताओं के साथ व्यापारियों ने डीएम से मुलाकात कर इस्लामियां मैदान में भी बाजार लगवाने की मांग की। साथ ही एमबी इंटर कॉलेज में दुकानों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई। एमबी इंटर कॉलेज में केवल दस दुकानों की अनुमति मिली है। जबकि वहां के लिए 43 आवेदन आ चुके हैं। इस बारे में डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि मानकों को ध्यान में रखते हुए अस्थाई बाजार और दुकानों की संख्या तय की गई है। उसके बाद भी व्यापारियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए कुछ नए मैदानों को विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.