Bareily News: आठ टीएसआई बने इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार
बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: बरेली। ट्रैफिक पुलिस में तैनात आठ सब इंस्पेक्टर प्रोन्नत होकर इंस्पेक्टर/दलनायक बने हैं। गुरुवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने उन्हें स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं। पदोन्नत होने वाले टीएसआई में कपिल राघव, सत्यप्रकाश पांडेय, रामवीर सिंह, जितेन्द्र सिंह, देवेश कुमार शर्मा, मनीष कुमार दुबे, मोहित कुमार और अरुण कुमार शामिल हैं। इस दौरान एसएसपी ने ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.