Bareily News: आठ आरोपियों पर एफआईआर, गांव में फोर्स तैनात
बरेली, जुलाई 23 -- Bareily News: किशोरी की खुदकुशी की वजह वह वायरल वीडियो है, जो एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे दूसरे समुदाय के युवकों के साथ मिलने पर बनाकर वायरल किया था। हालांकि किशोरी के परिजन ने संगठन से जुड़े लोगों को एफआईआर में नामजद नहीं किया है लेकिन पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। घटना की शुरुआत मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। बताया जाता है कि किशोरी क्लीनिक संचालक महिला की स्कूटी से ब्लू डायमंड रेस्टोरेंट पहुंची थी। दो बाइकों पर शोएब और उसके साथी पहुंचे। शोएब और किशोरी रेस्टोरेंट के केबिन में मौजूद थे और उनका एक साथी बाहर खड़ा था। इसी बीच संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने सबके आधार कार्ड देखे और जब युवकों के दूसरे समुदाय से होने का पता चला तो उनकी पिटाई कर दी। किशोरी से भी उसका नाम पता पूछा गया और इस दौरान सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.