Bareily News: आज से दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: भोजीपुरा एवं नवाबगंज विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 15 अक्टूबर से शुरू होगा। प्रथम प्रशिक्षण 15 एवं 16 अक्तूबर को ग्राम पंचायत कुआंटांडा धिमनी, न्याय पंचायत परसुनगला, विकासखंड भोजीपुरा में किया जाएगा। दूसरा प्रशिक्षण दिनांक 17 एवं 18 अक्तूबर को ग्राम धौरैया, न्याय पंचायत धौरैया, विकासखंड नवाबगंज बरेली में होगा। प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र ने संबंधित ग्राम पंचायतों एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर लाभ उठाएं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिलास्तरीय बासंतिक (रबी) कर्मशाला सह प्रशिक्षण आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.